काजू

KayaWell Icon

Dry Skin
Heart Disease

काजू का इस्तेमाल मिठाई और सब्जी की ग्रेवी को स्वादिष्ट बनाने के लिए खूब किया जाता है. काजू से बनी बर्फी को ज्यादातर लोग बहुत पसंद करते हैं. स्वाद के साथ ही यह सूखा मेवा सेहत को स्वस्थ रखने में भी खूब उपयोगी है.

1. काजू को पानी के साथ पीसकर नमक के साथ चटनी बनाकर सेवन करने से अजीर्ण और अफारा की समस्या दूर होती है।
2. प्रोटीन से भरपूर काजू में किशमिश मिलाकर खाने से शारीरिक दुर्बलता दूर होती है।
3. काजू में मेगनीशियम होता है इसलिए इसका सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है।
4. काजू को पानी में डालकर रखें। तीस मिनट बाद उसी पानी में पीसकर सेवन करने से शारीरिक निर्बलता दूर होती है।
5. कुष्ट रोग के कारण उत्पन्न त्वचा की शून्यता काजू की तेल की मालिश से दूर होती है।
6. काजू का तेल शरीर पर मलने से रुखापन दूर होता है और त्वचा अधिक कोमल व मुलायम होती है।
7. काजू में मौजूद मोनो सैचुरेटड फैट दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है।
8. काजू के सेवन से वीर्य वृद्धि होने से कामशक्ति विकसित होती है।
9. काजू पेट के कीड़े और अर्श की समस्या को नष्ट करता है।
10. काजू खाने से शरीर में वसा की कमी पूरी होती है। शरीर में शक्ति, स्फूर्ति और उत्साह विकसित होता है।
11. नियमित रूप से काजू के सेवन से दांतों को मजबूती मिलती है और मसूड़े भी स्वस्थ्य रहते हैं।
12. काजू के सेवन से शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ती है क्योंकि काजू में लौह तत्व अधिक मात्रा में होता है।
13. एनीमिया के रोगी को काजू का सेवन कराने से बहुत लाभ होता है। काजू खून की कमी को दूर करता है।
14. डॉक्टर के अनुसार काजू खाने से पाचनशक्ति तीव्र होती है और अधिक भूख भी लगती है।

1. अधिक मात्रा में काजू खाने से दस्त की विकृति हो सकती है। दस्त के रोगी को काजू का सेवन नहीं करना चाहिए।
2. अधिक मात्रा में काजू के सेवन से नाक से खून निकलने की संभावना बढ़ जाती है।
3. काजू के फल के छिलकों का तेल अधिक दाहक और त्वचा पर जख्म बना देता है।
4. गर्मी के महीने में काजू का सेवन नहीं करना चाहिए। गर्मी के दिनो में काजू के सेवन से शरीर का तापमान बढ़ जाता है।

काजू का सबसे ज्यादा उत्पादन महाराष्ट्र्, आंध्रा प्रदेश, ओडिसा, केरल, कर्नाटका, तमिलनाडु, गोवा, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा होता है। वैसे काजू की उत्पत्ति ब्राजील में हुई है। यह पुर्तगालियों की वजह से भारत आया है। भारत में सबसे पहले काजू का उत्पादान गोवा में हुआ था। धीरे-धीरे इसका उत्पादान पूरे भारत में होने लगा।

http://www.sehatgyan.com


Dry Skin
Heart Disease

Comments