खरबूजे से स्वास्थ्य लाभ

KayaWell Icon

Depression
Diabetes: Type II

खरबूजा गर्मियों के मौसम में बहुत अधिक मिलता हैं। कच्चे खरबूजे का रंग हरा होता हैं लेकिन पक जाने पर हल्के पीले-भूरे रंग का हो जाता हैं।खरबूजा गर्मियों में काफी पसंद किया जाता है, इसमें पर्याप्‍त मात्रा में पानी होता है जो आपको हाइड्रेट रखता है, इसके अलावा इसका बीज भी सुखाकर खाया जाता है।खरबूजे में शर्करा के अलावा प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, लोहा, कैलोरी और विटामिन ए, बी भी भरपूर मात्रा में होते हैं।

प्रोटीन की उच्च मात्रा

खरबूजे के बीज में उच्च मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। ये मात्रा 3.6 प्रतिशत है। इतनी ही प्रोटीन की मात्रा सोया में भी पाई जाती है। इसलिए खरबूजे के बीज को खाना गर्मियों में बहुत फायदेमंद होता है। ये आपके शरीर की प्रोटीन की आवश्यकता को पूरा करते हैं।

विटामिन से भरपूर

गर्मियों के दूसरे फलों से तुलना करने पर मालूम चलता है कि खरबूजे में अधिक विटामिन ए, सी और ई होते हैं। खरबूजे के साथ-साथ उसके बीज के अंदर भी ये तीनों विटामिन काफी उच्च मात्रा में पाए जाते हैं। इस तरह से यदि आप खरबूजे का सेवन करते हैं तो आपकी आंखों का स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा क्योंकि ये विटामिन आंखों के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं।

डायबिटीज में फायदा

अगर आप या आपके घर का कोई सदस्य डायबिटीज की समस्या का सामना कर रहा है तो खरबूजा खाने के बाद आपको उसके बीज को सुखाकर जरूर रख लेना चाहिए। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि खरबूजे के बीज टाइप 2 डायबिटीज में बहुत फायदा पहुंचाते हैं। अगर नियमित रूप से इन्हें खाया जाएगा तो इस बीमारी को होने से रोका जा सकता है।

दिल की सेहत का साथी

दिल को दुरुस्त रखने में ओमेगा-3 फैटी एसिड की काफी अहम भूमिका होती है। ओमेगा-3 फैटी एसिड शाकाहारी लोगों को मिलना काफी मुश्किल होता है क्योंकि मछली के अलावा ये काफी कम चीजों में पाया जाता है। लेकिन अगर आप शाकाहारी हैं और ये पोषक तत्व पाना चाहते हैं तो आप खरबूजे के बीज भी खा सकते हैं। जी हां, खरबूजे के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। ये पोषक तत्व आपके दिल का खयाल रखता है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो खरबूजे के बीज इसके लिए आदर्श जरिया हो सकता है। इसमें काफी कम मात्रा में सोडियम पाया जाता है। साथ ही यह फैट और कोलेस्ट्रोल से भी मुक्त होता है। वहीं इससे काफी कम कैलोरी मिलती है।

पाचन के लिए बहुत अच्छा

खरबूजे के बीज के सेवन से शौच की समस्या भी दूर होती है। अगर आप पाचन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो खरबूजे के बीज खाइए। इससे शौच की समस्या दूर हो जाएगी। इसमें पाए जाने वाले मिनरल्स पेट की एसीडीटी को खत्म करते हैं, जिससे पाचन प्रक्रिया दुरुस्त रहती है।

कुछ लोगों को खरबूजे के सेवन से एलर्जी हो सकती है। इसलिए अगर आपको इस फल से एलर्जी होती है तो आपको इसके सेवन से बचना चाहिए।
खरबूजा खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। पानी पीने से हैजा होने की आशंका रहती है।
सुबह खाली पेट खरबूजे का सेवन नहीं करना चाहिए। खाली पेट खरबूजा खाने से पेट में पित्त विकारों की उत्पत्ति हो सकती है।
गर्म प्रकृति वालो को खरबूजे के अधिक सेवन से सूजन हो सकती है।
अधिक खांसी और जुकाम से पीड़ित रहने वालों को खरबूजे का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।
http://www.onlymyhealth.com
http://onlyayurved.com
Depression
Diabetes: Type II

Comments