Health Benefit of Avocado

KayaWell Icon

Dark Skin on Neck
Irregular Periods

ऐवकाडो भूमध्यसागर क्षेत्र का एक फल है, जिससे ढरों स्वास्थ्य लाभ होते हैं। यह नाशपाती के आकार का होता है और इसका रंग हरा-भूरा होता है। ऐवकाडो को आप सीधे भी खा सकते हैं या फिर इसे पका भी सकते हैं। इसका इस्तेमाल शाकाहारी व्यंजन में मांस के विकल्प के रूप में किया जाता है। साथ ही इसे मिल्कशेक और आइसक्रमी में भी डाला जा सकता है।
ऐवकाडो पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है और इसमें प्रचूर मात्रा में विटामिन ए, बी और ई पाया जाता है। साथ ही यह फाइबर और प्रोटीन से भी भरपूर होता है। इतना ही नहीं, ऐवकाडो सर्वाधिक फैट वाले फलों में से एक है। इस फैट में बड़ी मात्रा में कैलोरी मिलती है। मोनोसैचुरेटेड होने के कारण इससे शरीर को नुकसान नहीं पहुंचता है।

1. वजन बढ़ाए: जैसा कि पहले भी बताया गया कि ऐवकाडो में बड़ी मात्रा में फैट और कैलोरी पाया जाता है। यही वजह है कि वजन बढ़ाने के उद्देश्य से इसका इस्तेमाल काफी फायदेमंद रहता है। यह फल कार्बोहाईड्रेट और फैट का एक बेहतरीन स्रोत है। आमतौर पर 100 ग्राम ऐवकाडो में करीब 60-80 कैलोरी ऊर्जा मिलती है। अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो अपने खानपान में ऐवकाडो को जरूर शामिल करें।
2. दिल के लिए फायदेमंद: ऐवकाडो से बी6 और फॉलिक एसिड बड़ी मात्रा में मिलता, जो कि दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है। यानी ऐवकाडो उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जो दिल से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे हैं। साथ ही इसमें पाए जाने वाले मोनोसैचुरेटेड फैट को दिल के लिए अच्छा माना जाता है। यह दिल का दौरा पड़ने से भी बचाता है।
3. स्किन के लिए लाभदायक: ऐवकाडो फल के तेल की गितनी स्किन को बेहतर बनाने वाले सबसे अच्छे तेलों में होती है। इस तेल से मसाज करने पर स्किन का रूखापन खत्म होता है और इसमें निखार आता है। यही वजह है कि ऐवकाडो तेल का इस्तेमाल कई कॉस्मेटिक में भी किया जाता है।
4. ब्लड सूगर लेवल को रखे स्थिर: ऐवकाडो में बड़ी मात्रा में मोनोसैचुरेटेड फैट पाया जाता है, जो ब्लड सूगर लेवल को बनाए रखता है। यह फैट शरीर में इंसुलीन प्रोडक्शन लेवल को दुरुस्त करता है। ऐसे में जो लोग लो सूगर लेवल की समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए ऐवकाडो काफी फायदेमंद होता है।
5. दर्द पर असरदार: ऐवकाडो फल गठिया रोग के दर्द पर भी असर करता है। इसमें एंटी इंफ्लैमटॉरी गुण पाया जाता है, जिससे यह गठिया रोग में जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है। चूंकि ऐवकाडो में फैट, विटामिन और आइरन व पोटैशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, इससे यह दर्द को भी दूर करता है। ऐवकाडो तेल पुराने दर्द से भी निजात दिलाने में असरदार होता है। ऊपर बताई गई चीजें ऐवकाडो से होने वाले कुछ खास फायदे हैं। इसके अलावा ऐवकाडो में एंटी-एजिंग गुण भी पाया जाता है, जिससे आपकी त्वचा जवान और खूबसूरत दिखती है। साथ ही ऐवकाडो कैंसर से बचाने और मधुमेह को नियंत्रिण करने के लिए भी जाना जाता है। इतना ही नहीं, ऐवकाडो हृदय, त्वचा और मसल्स से संबंधित बीमारियों से भी छुटकारा दिलाता है। इन तमाम बातों से यह तो साफ है कि ऐवकाडो काफी स्वास्थ्यवर्धक और उपयोगी है। तो आज से आप इस फल को अपने आहार में शामिल करना बिल्कुल न भूलें। इसके नियमित सेवन से आपकी त्वचा में निखार आएगा, आपका वजन बरकरार रहेगा और और आप कहीं अधिक जवान और खूबसूरत दिखेंगे। साथ ही यह आपको मधुमेह और गठिया की बीमारी से भी दूर रखेगा।

1- प्रेग्नेंसी और ब्रेस्ट फीडिंग के दौरान एवोकाडो का सेवन ना करें: एवोकाडो का सेवन प्रेग्नेंट और ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इसके सेवन से स्तन ग्रंथि को नुकसान पहुंच सकता है जिसकी वजह से शरीर में कम मात्रा में दूध पैदा करता है। जब बच्चे को उचित मात्रा में दूध नहीं मिलता है तो उससे बच्चे के विकास में दिक्कत होती है। साथ ही ज्यादा मात्रा में एवोकाडो का सेवन करने से कब्ज होने का खतरा भी बना रहता है।

2-लीवर को नुकसान पहुंचाता है: एवोकाडो का इस्तेमाल लोग तेल के रुप में भी करते हैं। यह एक बहुत ही स्पेशल तेल होता है जिसका अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने से लीवर को नुकसान होने का खतरा रहता है। मैक्सीकन एवोकाडो के सेवन से बचें क्योंकि इसमें एस्ट्रैगोल और एनेथोल होते हैं। इसके सेवन से लीवर को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। अगर आपको पहले से ही लीवर से संबधित दिक्कत है तो इसके तेल का इस्तेमाल ना करें, साथ ही एवोकाडो का सेवन भी ना करें।
3-वजन बढ़ाता है: एवोकाडो में उच्च मात्रा में कैलोरी होती है और कैलोरी से युक्त फलों का सेवन करने से वजन बढ़ता है। तो अगर आपका वजन बढ़ रहा है तो आपको एवोकाडो का सेवन करना बंद कर देना चाहिए। आपको बाकि फलों का सेवन करना शुरु कर देना चाहिए जिससे आपके शरीर को कम मात्रा में कैलोरी और महत्वपूर्ण पोषक तत्व मिलें।
4-दवाओं के असर को कम करता है: अत्यधिक मात्रा में एवोकाडो का सेवन करने से दवाईयों का एंटी इंफ्लेमैटॉरी प्रभाव कम होता है। साथ ही यह खून को पतला करता है।
5-गैस्ट्रोइन्टेस्टनल इरिटेशन: ज्यादा मात्रा में एवोकाडो का सेवन करने से पेट के खराब होने का डर रहता है। साथ ही पेट में जलन होती है। जिसकी वजह से गैस्ट्रोइन्टेस्टनल इरिटेशन होती है।

https://www.lifealth.com

https://hindi.boldsky.com

Dark Skin on Neck
Irregular Periods

Comments