गर्मियों में मिलने वाले ये सस्ते फूड पेट की समस्याओं से दिलाते हैं छुटकारा

KayaWell Icon
गर्मियों में मिलने वाले ये सस्ते फूड पेट की समस्याओं से दिलाते हैं छुटकारा
452 Views
hello hello hello
KayaWell Expert

गर्मियों के मौसम में सेहत को बरकरार रखना एक समस्या जरूर है, लेकिन अगर समस्या है तो उसका समाधान भी है। फलों का सेवन कर और कुछ सुझावों पर अमल कर इस मौसम की समस्याओं को मात देकर इसका लुत्फ उठा सकते हैं। गर्मी की याद आते ही पहली चीज जो याद आती है वह है नींबू पानी। धूप में जाने से पहले और बाहर से आने के बाद जो सबसे पहले पेश किया जाता है वह है नींबू पानी। इसका कारण है नींबू का स्वाद और इसमें अनेक गुणों का होना। यह गर्मियों में हर दिल अजीज है। नींबू में अनेक फायदेमंद तत्व होते हैं। इसमें विटामिन सी और साइट्रिक एसिड पाए जाते हैं जो हमें लू लगने से बचाते हैं। नमक और चीनी का घोल लेने से शरीर में विभिन्न तरह के इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी हो जाती है। दस्त में और लू लगने की अवस्था में यह घोल जीवन रक्षक है। नींबू के कुछ अन्य गुण इस प्रकार हैं।

नींबू के महत्वपूर्ण तत्व

साइट्रिक एसिड के कारण यह हमारी पाचन क्रिया को भी दुरुस्त करता है। 

इस एसिड के कारण अनेक जीवाणु जैसे हैजा व अन्य रोगों के जीवाणु मर जाते हैं। 

नींबू विटामिन सी की कमी से होने वाले रोग के निदान (डायग्नोसिस) में बहुत उपयोगी है। 

 

फलों का राजा आम 

यह तो फलों का राजा है और यह उपाधि इसे मिली है, इसके अनेक गुणों के कारण। गर्मियों में मिलने वाले इस फल में कई गुण हैं जो हमें इस ऋतु में स्वस्थ भी रखते हैं और स्वाद तो लाजवाब है ही। 

आम में पानी की मात्रा अधिक होती है। इसलिए यह पानी की कमी को पूरा करता है। इसमें एन्जाइम होते हैं जो हमारी पाचन क्रिया को ठीक करते हैं। आम में विटामिन ए, सी और ई की मात्रा भी प्रचुर होती है, जो हमारी आंखों, त्वचा और रोग प्रतिरोधक तंत्र (इम्यूनिटी सिस्टम) को स्वस्थ रखते हैं। 

आम में कैंसररोधक तत्व भी पाए जाते हैं। इसमें बीटा कैरोटिन, पॉलीफोनिक और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं जो कैंसर को पैदा होने से रोकते हैं। आम को आप कई रूपों में खा सकते हैं। कच्चे आम का पना व चटनी हीट स्ट्रोक (लू) के मरीज के लिए लाभदायक है। 

भुना हुआ आम भी हीट स्ट्रोक के लिए अच्छा है। 


खरबूजा के फायदे

खरबूजा भारत में गर्मियों में मिलने वाला एक महत्वपूर्ण फल है। इसमें 90 प्रतिशत पानी होता है और गर्मियों में शरीर में होने वाली पानी की कमी को पूरा कर सकता है। यह शरीर को ऊर्जा देता है। 

खरबूजा पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन सी और बीटा कैरोटीन से भरपूर होता है। पोटेशियम हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक है। गर्मियों में पानी और नमक की कमी से मांसपेशियों में होने वाली ऐंठन में भी खरबूजा लाभदायक है। 

इसमें फाइबर की मात्रा भी अच्छी होती है, इसलिए कब्ज में भी उपयोगी है और हृदय के लिए भी लाभदायक है।

खरबूजा पेट के अल्सर के इलाज में भी सहायक है। खरबूजे के बीज भी लाभदायक होते हैं। 

Sponsored

Comments