कैल्शियम से भरपूर ये चीजें बनाती हैं हड्डियों को मजबूत

KayaWell Icon
कैल्शियम से भरपूर ये चीजें बनाती हैं हड्डियों को मजबूत
452 Views
vitamins for bones, which vitamin is good for bones
KayaWell Expert

शरीर की बनावट में सबसे अहम रोल हड्डियों का होता है। इनके कमजोर होने पर शरीर में एक अलग सी कमजोरी आ जाती है तथा इसी कमी के कारण ऑस्टियोपोरोसिस रोग हो जाता है जिससें हड्डियों में फ्रैक्‍चर होने का खतरा और भी बढ़ जाता है। 

कैल्शियम हमारे लिए बहुत जरूरी है खासकर हड्डियों, मांसपेशियों और दांतों की मजबूती के लिए। इसके लिए शरीर में कुछ एंजाइम और हॉर्मोंन होते हैं जिनके विकास के लिए भी कैल्शियम बहुत जरूरी होता है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आवश्‍यक खनिज, कैल्शियम और विटामिन डी की ज़रूरत होती है। अगर आप हड्डियों को मजबूत रखना चाहते हैं।

आज हम आपको बताएंगे उस खाद्य पदार्थों के बारे में जिनमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है और जिनके सेवन से कैल्शियम की कमी खत्म हो जाएगी।

अंडे:-

इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और विटामिन डी होता है तथा अंडे की जर्दी आपके शरीर के लिए आवश्‍यक विटामिन डी की कमी को पूरा करती है।

यह भी पढ़ें :- खाने की ये पांच चीजें दिलाएंगी मांसपेशियों में खिंचाव से राहत

सोयाबीन:-

सोयाबीन में दूध के बराबर ही कैल्शियम होता है इसलिए इसे दूध के subsitiute के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है यानि जो लोग दूध नहीं पीते अगर वो रोजाना सोयाबीन का सेवन करें तो उनकी हड्डियां कमजोर नहीं होंगी।

नट:-

अखरोट में ओमेगा -3 फैटी एसिड पाया जाता है जो हड्डी हानि की दर को धीमा कर गठन की प्रकिया बढ़ाता है। बादाम और मूंगफली में पोटेशियम होता है, जो मूत्र के माध्यम से कैल्शियम की कमी को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।  

ब्रोकली:-

यह एक ऐसी सब्जी है जिसे बच्चों से लेकर बड़े-बुजर्ग और महिला-पुरुष सभी को खानी चाहिए क्योंकि दूध और सोयाबीन के बाद अगर किसी पदार्थ में सबसे ज्यादा कैल्शियम है तो वो ब्रोकली ही है। कैल्शियम के अलावा इसमें और भी तत्व होते हैं जैसे कि zinc, phosphorus, dietary fiber, pantothenic acid, vitamin B6, vitamin E, manganese, choline, vitamin B1 और कैरोटीन की फॉर्म में vitamin A भी मौजूद होता है।

अंजीर:-


अंजीर भी कैल्शियम का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। इसके नियमित सेवन से हड्डियों से संबंधित बीमारियां तो दूर भागती ही हैं साथ ही यह हड्डियों का विकास भी करता है। दरअसल अंजीर में Phosphorus भी होता है और यही तत्व हड्डियों का विकास करता है।

यह भी पढ़ें :- खाएं ये आहार तो रहेगीं मांसपेशियां स्वस्थ

संतरा:-

संतरे में मुख्‍य रूप से विटामिन सी पाया जाता है लेकिन ये स्वस्थ हड्डियों के निर्माण में भी मदद करता है। विटामिन सी कैल्शियम के अवशोषण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


Sponsored

Comments