कैंसर से लड़ने के लिए ये जरूर खाए

KayaWell Icon
कैंसर से लड़ने के लिए ये जरूर खाए
452 Views
KayaWell Expert

कैंसर, चिकित्सकीय तौर पर मेलिग्नेंट नियोप्लाज्म के रूप में जाना जाता है। यह अंतर रोगों का एक विस्तृत समुह है जिसमें कोशिकाओं की अनियमित वृद्धि सम्मिलित है। कैंसर का कोई विशिष्ट लक्षण या संकेत नहीं है। कुछ लक्षण विशेष होते है और बार-बार होते है लेकिन मानव शरीर की सामान्य प्रवृत्ति के कारण उनकों कैंसर का लक्षण नहीं कहा जा सकता है। निष्कर्षों से कैंसर के प्रकार और स्थान का पता चला है। हम में से कुछ दवाइयों के द्वारा कैंसर से लड़ते है लेकिन कैंसर से लड़ने के लिए स्वस्थ आहार जरूरी है। कैंसर के अनेक कारण हो सकते है। प्राथमिक कारण वातावरणीय परिस्थितियाँ और दुसरा आनुवांशिक है। सामान्य पर्यावरणीय कारक जो कैंसर में योगदान देते है निम्न है। 

तम्बाकू

एल्कोहॉल-एक स्वास्थ्य आपदा

सख्त आहार

मोटापा

शारीरिक इन्फेक्शन

विकिरण (सेलूलर या परमाणु हो सकते है)

तनाव

शारीरिक गतिविधियों का अभाव

प्रदूषण

कैंसर से लड़ने वाले कुछ स्वास्थ्यकारी खाद्य पदार्थ

1. एवोकैडो (Avocado for Cancer Patients)
एवोकैडो में केलों से ज्यादा पोटैशियम होता है। यह फल विटामिन B, E, K से भरपूर होता है। एवोकैडो का सेवन मुख्य रूप से ब्लड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। यह ऊर्जादायक है जो हमारे शरीर में पोषक तत्वों के स्तर को बढ़ाता है। इसमें ऐलिफैटिक एसिटोजेनिन्स होते है जो इसे कैंसर से लड़ने वाला बनाते है।

 2. ब्रोकली (Broccoli for Cancer Patients)
सभी पत्तेदार सब्जियों में रोग निवारक गुण होते हैं, लेकिन ब्रोकोली के और अधिक लाभ है। यह एक रक्षक क्लीनर एंजाइम और हानिकारक रसायन है।

 3. काले (Kale for Cancer Patients)
यह गोभी का एक प्रकार है। इसमें बीटा कैरोटीन, विटामिन K, C, ल्यूटिन की अत्यधिक मात्रा होती है। यह कैल्शियम से भरपूर होता है। कैल हड्डियों की ताकत और श्वेत रक्त कणिकाओं की संख्या बढ़ाता है। इसमें सल्फोरैफेन नामक रसायन होता है जो कैंसर से लड़ने में सहायक है।

4. समुद्री शैवाल और समुद्री सब्जियाँ (Seaweeds and Vegetables for Cancer Patients)
खाने योग्य समुद्री शैवाल वे होते है जिन्हें खाया जा सकता है और भोजन बनाने में उपयोग किया जाता है। ये प्रोटीन का संपुर्ण पैकेज होते है। इन सब्जियों में अत्यधिक मात्रा में आयोडीन होता है। ये कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होते है। ये शरीर की स्थिति को सुधारते है और प्राकृतिक रूप से उपचार में सहायक है।

5. मुलैठी (Mulethi for Cancer Patients)
मुलैठी स्वाद में मीठी होती है। यह कुछ-कुछ बीन्स और मटर जैसी होती है। इसमें मौजूद ग्लिसराइजिक एसिड जैसे यौगिक हाइपरकैलेमिया को दुर करते है। इसे नियंत्रित मात्रा में लेना चाहिए। इसकी अधिक मात्रा से हाइपोकैलेमिया और गंभीर रूप से ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। यह विशेष रूप से मुत्र मार्ग संबंधी कैंसर, किडनी कैंसर के उपचार में प्रभावी है।

6. अंजीर (Fig for Cancer Patients)
यह प्राचीन समय से ही औषधियों में प्रयोग हो रहा है। यह तुरंत ऊर्जा प्रदान करने वाला है। इसमें फाइबर होता है जो पाचन को सुधारता है। यह अल्सर जो मुख्य रूप से पेट के कैंसर का कारण हो सकता है उसको ठीक करता है।

7. पपीता (Papaya for Cancer Patients)
यह मीठा और पोटैशियम से भरपूर होता है। यह प्रोविटामिन A, कैरोटिनॉइड्स, विटामिन B, C से भरपूर होता है। पपीते का छिलका भी औषधीय तत्वों से भरपूर होता है। यह पाचन संबंधी समस्याओं को दुर करता है, किडनी और लीवर को सुधारता है।

8. ग्रीन टी (Green Tea for Cancer Patients)
पश्चिम में जहाँ ब्लैक टी की परंपरा रही है वहाँ ग्रीन टी का प्रचलन अधिक व्यापक हो गया है। यह सामान्य चाय की तुलना में अधिक पसंद की जाती है। इसमें एंजाइम्स, एमीनों एसिड्स, लिपिड्स होते है और क्या नहीं होता है। प्रतिदिन एक कप ग्रीन टी से बढि़या क्या हो सकता है। यह ब्रैस्ट, प्रोस्टेट, ऑवेरियन और एंडोमेट्रियल कैंसर को ठीक करने में सहायक है।

9. कसावा (Cassava for Cancer Patients)
यह मुख्य रूप से कार्बोहाइड्रेट का स्त्रोत है और प्रोटीन, एमिनों एसिड्स और अन्य आवश्यक एसिड्स से भरपूर होता है। यह हड्डी या रीढ़ की हड्डी के कैंसर का इलाज करता है।

10. रोज़मेरी (Rosemary for Cancer Patients)
यह कार्नोसिक एसिड, रोज़मेंरिनिक एसिड और आर्सोलिक एसिड से भरपूर सदाबहार औषधि है जो गले और फैंफड़ों के कैंसर को दुर करने में सहायक है। इसका काफी औषधीय महत्व है और यह फैंफड़ों और ग्रासनली से जुड़ी एलर्जी को दुर करती है।

ये सब्जियाँ या फल ही नहीं बल्कि गाजर, शकरकंद, टमाटर, ब्लैक टी, लाल अंगूर, काली रसबेरी, संतरे, नींबू, मेवे, मशरूम, लहसून आदि जैसी प्रतिदिन उपयोग होने वाली सब्जियाँ और फल भी है। ये खाद्य पदार्थ कैंसर से ही नहीं लड़ते बल्कि अन्य एलर्जी को भी दुर करते है। ये शरीर को ताकत देकर स्वस्थ रहने में हमारी सहायता करते है।

Sponsored

Comments