वसाबी से होने वाले स्वास्थ्य लाभ

KayaWell Icon
वसाबी से होने वाले स्वास्थ्य लाभ
452 Views
KayaWell Expert

वसाबी एक हर्ब्स है जिसमें उच्च मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। यह पोषक तत्व शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। इसका सेवन करके शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।


वसाबी के तीखे स्वाद के साथ यह शरीर के लिए फायदेमंद होता है। यह पत्तागोभी जैसा पौधा होता है। जिसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इसका स्वाद मसालेदार होता है। काली मिर्च में पाए जाने वाला केमिकल भी इसमें पाया जाता है जो इसके स्वाद को तीखा बनाता है। वसाबी में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, सोडियम और जिंक होते हैं। जो संतुलित डाइट के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके साथ ही इसमें विटामिन सी, फोलेट, विटामिन ए और विटामिन बी6 होते हैं। इसमें हाई लेवल के एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करते हैं। यह सारे पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए आपको इनके स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताते हैं। 

हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार करता है:

उम्र के साथ बोन मांस कम होता जाता है। वसाबी हड्डियों की इंटीग्रिटी को नियमित करके हड्डियों के नुकसान को कम करता है। वसाबी में कैल्शियम होता है जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और इनके कार्यों में भी सुधार करता है।

 

सूजन कम करता है:

वसाबी में एंटी इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं जो जोड़ों में होने वाली सूजन को कम करने में मदद करते हैं।साथ ही अर्थराइटिस होने की संभावना को कम करता है। 

 

वजन कम करता है:

वसाबी वजन कम करने में मदद करता है। वजन कम करने के लिए इसे डाइट में शामिल किया जा सकता है। क्योंकि इसमें कम मात्रा में कैलोरी होती हैं। साथ ही फाइबर भी होता है जो कब्ज की समस्या से रोकथाम करते हैं।


कार्डियोवॉस्कुलर स्वास्थ्य में सुधार करता है:

वसाबी में एंटीहाइपरकोलेस्ट्रॉलमिक गुण होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करते हैं। इसका प्लेटलेट पर भी प्रभाव पड़ता है। प्लेटलेट एक साथ मिलकर ब्लड क्लोट कर देती हैं। जिससे स्ट्रोक होने की संभावना रहती है। वसाबी इन क्लोट का बनना रोककर कार्डियोवॉस्कुलर से बचाव करता है। साथ ही हृदय से जुड़ी समस्याओं के खतरे को भी कम करता है।


इंफेक्शन कम करती है:

वसाबी में प्राकृतिक रुप से एंटीमाइक्रोबियल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल एंजेट होते हैं। बैक्टीरिया से होने वाले इंफेक्शन जैसे अल्सर, गैसट्रिक की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। यह बैक्टीरिया की ग्रोथ को कम करके इंफेक्शन को फैलने से रोकता है। 

Sponsored

Comments