करी पत्ता के फायदे

KayaWell Icon

Damaged Hair
Dandruff
Diabetes: Type I
High Cholesterol

करी पत्ता  या कढ़ी पत्ता जिसे मीठा नीम Meetha Neem भी कहते है सब्जी , दाल आदि में खुशबू और स्वाद के लिए तड़के में डाला जाता है। इसकी चटनी भी बनाई जाती है। कढ़ी पत्ता  सिर्फ खुशबू और स्वाद ही नहीं देता बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी कढ़ी पत्ता बहुत लाभदायक होता है। इसकी ताजा पत्तियों में एक अलग ही खूशबू होती है। यह खुशबू फ्रिज में या बाहर रखने पर नहीं मिल पाती इसलिए ताजा तोड़ी हुई पत्ती ही उपयोग में लेनी चाहिए।

लीवर
लीवर शरीर का बहुत महत्त्वपूर्ण हिस्सा है। कई प्रकार के काम करता है। स्वस्थ रहने के लिए लीवर का निरंतर बिना रुके सही तरीके से काम करना जरुरी होता है। करी पत्ता लीवर को सशक्त बनाता है । यह लीवर को बेक्टिरिया तथा वायरल इन्फेक्शन से बचाता है। इसके अलावा यह फ्री रेडिकल्स ,  हेपेटाइटिस , सिरोसिस आदि कई प्रकार की बीमारियों से लीवर को बचाता है।
आँखें
करी  पत्ता में पर्याप्त मात्रा में विटामिन A होता है। विटामिन A आँखों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी कमी से रतोंधी नामक बीमारी हो सकती है , आँखों की रौशनी कम हो सकती है और भी बहुत सी परेशानियां हो सकती है।
कोलेस्ट्रॉल
करी  पत्ते में LDL कोलेस्ट्रॉल कम करने की प्रकृति होती है। LDL कोलेस्ट्रॉल ह्रदय की बीमारियों का कारण होता है। इस तरह करी पत्ता दिल के लिए लाभदायक होता है।
बालों के लिए
करी पत्ता बालों की जड़ को मजबूत बनाता है। करी पत्ता की सूखी पत्तियों का पाउडर तिल के तेल या नारियल के तेल में डालकर उबाल लें।ठंडा होने पर छान लें। इससे रात को सिर की मालिश करें। सुबह शेम्पू कर लें। नियमित बालों की जड़ों में इस प्रकार मालिश करने से बाल गिरना बंद हो जाते है। इससे बाल मजबूत  , लंबे और चमकदार हो जाते है।
एंटीऑक्सीडेंट
करी पत्ता में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट तथा फेनोल्स पाए जाते है जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाते है। करी पत्ता के विशेष तत्व ल्यूकेमिया , प्रोस्टेट कैंसर तथा कोलोरेक्टल कैंसर आदि से बचाव करने में सक्षम पाए गए है। कई प्रकार के विटामिन की मौजूदगी भीऑक्सिडेटिव स्ट्रेस तथा फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाते है।
खून की कमी
करी पत्ता में आयरन तथा फोलिक एसिड दोनों पाए जाते है। फोलिक एसिड आयरन के अवशोषण में मददगार होता है। इस प्रकार करी पत्ता से दुगना फायदा मिलता है। अतः यह खून की कमी दूर करता है।
डायबिटीज
कढ़ी पत्ता रक्त में शुगर की मात्रा को कम करता है। इसमें मौजूद फायबर भी शुगर का लेवल सही रखने में मदद करता है। इसके अतिरिक्त यह पाचन को सुधार कर वसा के अवशोषण को ठीक करता है। इस तरह वजन कम करने में भी यह सहायक होता है। इस प्रकार डायबिटीज  से बचने के लिए इसका सेवन लाभप्रद होता है।
करी पत्ते का इस्तेमाल बालों के लिए एक प्राकृतिक टॉनिक के रूप में भी किया जा सकता है। यह एक उत्कृष्ट टॉनिक है जो कि बालों को अंदर से आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करके उनके विकास को बढ़ावा देने के रूप में काम करता है। इसके इस्तेमाल से बाल काफी तेजी से बढ़ते हैं। साथ ही बालों से संबंधित कई समस्याओं से भी यह निजात दिलाता है। तो चलिए बताते हैं आपको इसे कैसे इस्तेमाल करना चाहिए।

एक हेयर टॉनिक के रूप में कैसे इस्तेमाल करें…
•    एक कटोरी में सबसे पहले कुछ करी पत्ते लें और उसमें पानी डालकर उबालने के लिए रख दें।
•    जबतक पानी हरे रंग का ना हो जाए तब तक उसे उबालते रहें।
•    इसके बाद उस हरे पानी को एक एक टॉनिक के रूप में सिर पर मालिश करने के लिए इस्तेमाल करें।
•    इस प्रकिया को आप सप्ताह में दो बार दोहरा सकता है।
•    आपको दो सप्ताह के अंदर ही अंतर दिखने लगेगा।
हेयर मास्क के रूप में करी पत्तियों का इस्तेमाल
करी पत्ते का इस्तेमाल आप हेयर मास्क के रूप में भी कर सकती हैं। इससे आपके बाल चमकदार होने के साथ-साथ खूबसूरत बनते हैं। इसके अंदर बालों को मॉइस्चराइजिंग करने वाले कई गुण मौजूद होते हैं। जो बालों को गहराई से साफ करते है और बढ़ाने के साथ-साथ मजबूत बनाते हैं।

हेयर मास्क के रूप में कैसे इस्तेमाल करे…

विधि-1
•    एक कटोरी में सबसे पहले करी पत्ते लें और उसमे दही और शिकाकाई मिलाएं।
•    फिर इसको पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
•    उसके बाद इसे बालों पर एक मास्क की तरह लगाएं या फिर मालिश करें।
•    15 मिनट तक फिर इस पेस्ट को बालों पर ऐसा ही लगा छोड़ दें।
•    उसके बाद इसे हल्के शैम्पू की मदद से धो लें।
विधि-2
•    करी पत्ते के साथ उसमें मेथी के बीजों को मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें।
•    फिर इसे हेयर मास्क की तरह अपने बालों पर अप्लाई करें।
•    इसे कम से कम 2 घंटे तक अपने बालों पर ऐसा ही लगे रहने दें।
•    फिर हल्के शैम्पू की मदद से बालों को धो लें।
•    यह हेयर मास्क आपके बालों को सॉफ्ट, हेल्दी और चमकदार बनाने का काम करेगा
http://www.dadimakenuskhe.com
http://hindi.khoobsurati.com
Damaged Hair
Dandruff
Diabetes: Type I
High Cholesterol

Comments