संतरे के फायदे और नुकसान

KayaWell Icon

Diarrhea
Fever

संतरे का सेवन करने से आयरन को सोखने में मदद मिलती है।जब आप संतरे का सेवन करते हो तब आपको सर्दी जुकाम से राहत तो मिलती ही है। साथ ही यह  आपको खांसी में भी आराम प्रदान करता है। संतरा कप को पतला कर शरीर से बाहर निकाल देता है। जिससे नाक और छाती में होने वाली परेशानी से राहत मिल जाती है।

बवासीर में फायदेमंद

अगर आप बवासीर से परेशान है तो खाना खाने के बाद नियमित रूप से आधा गिलास संतरे के जूस का सेवन करें। इससे बवासीर में आराम मिलता है साथ ही पेट के अल्सर के लिए भी यह फायदेमंद साबित होता है।

पेट के रोगों को दूर करें

पेट में गैस, अपच और कब्ज को दूर करने में संतरा बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। संतरे में मौजूद फाइबर और सिट्रिक एसिड पाचन तन्त्र को मजबूत बनाते हैं। इसका सेवन करने से पाचन रस को बढ़ाया जा सकता है। जिससे पेट की अकडन, गैस, अपच आदि समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। फाइबर पाचन तन्त्र को बढाता है जिससे पाचन तन्त्र संबंधी सभी बीमारियां दूर हो जाती हैं।

छोटे बच्चों के लिए भी संतरा फायदेमंद

बच्चों के दांत निकलते समय वे काफी कमजोर हो जाते हैं। जिसकी वजह से उन्हें दस्त आदि लग जाते हैं।  ऐसे  में संतरे का रस देने से बच्चों में बेचैनी दूर होने के साथ उनकी पाचन क्रिया भी ठीक हो जाती है।

दांतों और मसूड़ों के लिए लाभकारी

संतरा दांतो के लिए बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें विटामिन   सी पाया जाता है।  यह मसूड़ों और दांतों की बीमारी को भी खत्म करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी मसूड़ों को हेल्दी बनाता है।

दिल के लिए फायदेमंद

संतरे में पाएं जाने वाले मिनरल्स  शरीर में एनर्जी को बढ़ाते हैं। इससे दिल और दिमाग में स्फूर्ति और ताजगी आती है। दिल  के रोगी को  शहद में संतरे का जूस मिलाकर पीना चाहिए।

बुखार में फायदेमंद

बुखार होने पर संतरे के जूस का सेवन करने से शरीर का बढ़ा हुआ तापमान कम होता है। यह गुर्दों के रोग को भी दूर करता है।


संतरे का सेवन करने के नुकसान न के बराबर होते हैं लेकिन इसको यदि अधिक मात्रा में लिया जाता हैं तो कुछ गंभीर नुकसान भी हमारे शरीर को सकते हैं-

1) दस्त
2) उल्टी
3) सीने में जलन
4) सिरदर्द
5) पथरी की समस्या

1) सबसे अधिक संतरा का उत्पादन ब्राज़ील देश करता हैं, जबकि भारत का इसमें 4 स्थान हैं |

2) संतरे का पेड़ लगभग 30 फ़ीट तक बढता है और 100 साल तक जीवित रहता हैं |

3) सभी फलों की अपेक्षा विटामिन C की मात्रा सबसे अधिक संतरे में होती हैं |

4) संतरे और संतरे की कलियों को प्यार का प्रतीक माना जाता हैं |

5) संतरे के छिलकों का उपयोग टॉफ़ी और चाय बनाने में किया जाता हैं |

6) पूरी दुनिया में संतरे की लगभग 600 किस्मे उपयोग की जाती हैं |

7)  चॉकलेट और वनिला के बाद संतरे को सबसे अधिक दुनिया में पसंद किया जाता हैं |


Diarrhea
Fever

Comments