योग से पाए बवासीर (पाइल्स) की समस्या से निजात

KayaWell Icon

पाइल्स को बवासीर और Hemorrhoids भी कहा जाता है| इसकी समस्या आजकल बहुत ही आम हो गयी है| जैसा की हम सभी जानते है की आजकल की जीवनशैली में सभी का खानपान अनियमित हो गया है, जिसके चलते कब्ज आदि की समस्या रहती है| और यही दोनों बवासीर के होने के मुख्य कारण है|

दरहसल बवासीर में मलद्वार के आसपास की नसें सूज जाती हैं| जिसके चलते मल त्यागते वक्त बहुत दर्द महसूस होता है, साथ ही मलद्वार से खून भी आता है या खुजली होती है|

इस परेशानी के चलते व्यक्ति की हालत बहुत ही ख़राब हो जाती है| बहुत से लोगो को तो इसका ऑपरेशन भी करवाना पढता है| हम जानते है की जिसको भी यह समस्या है उनके लिए यह आसान बात नहीं है|

लेकिन हम आपको बता दे की योग में भी इसका समाधान है| योग का अभ्यास करके आप बवासीर की समस्या से छुटकारा पा सकते है|

  बवासीर से निजात पाने के लिए कुछ आसन इस प्रकार है:-

 सर्वंगासन

सर्वंगासन करने से तनाव दूर होता है, साथ ही यह बवासीर के लक्षणों से भी निजात दिलाता है| इसे करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल सीधे लेट जाएं। इसके बाद अपने दोनों पैरों को साथ रखें और हाथों को कमर के पीछे रखे| इसके पश्चात सांस अंदर की ओर लेते हुए दोनों पैरों को  ऊपर की और उठाये| पहले 30 डिग्री के कोण तक उठाएं, फिर धीरे धीरे करकर 90 तक की डिग्री तक उठाएं।

कुछ सेकंड्स इसी अवस्था में बैठे रहे| फिर सांस छोड़ते हुए धीरे धीरे दोनों पैरों को नीचे ले आएं और कुछ देर शवासन में लेटें। यह फायदेमंद Yoga poses for Piles में से एक है| जिन भी लोगो को कमर और गर्दन में दर्द हो वो लोग इस आसन को न करें।

बालासन

बालासन करने में सरल तो है ही साथ ही इससे आप बवासीर की समस्या से राहत पा सकते है| दरहसल यह आपके पाचन तंत्र को सुचारू रखता है तथा कब्ज की समस्या से निजात दिलाता है| इस आसन को करने के लिए सबसे पहले तो घुटने मोड़कर बैठ जाये| अब हाथो को ऊपर उठाये और आगे जमीन को और रख दे|

अपने माथे को भी जमीन से छुए| इस वक्त आपके शरीर की मुद्रा पेट में पल रहे बच्चे के समान होती है| आपका नितम्ब दोनों एडियो के बिच होना चाहिए| इस मुद्रा में कुछ सेकंड्स बने रहे|

पर्वतासन

पर्वतासना को माउंटेन पोस के नाम से भी जाना जाता है| यह आपके पुरे शरीर को स्ट्रेच करने के लिए बहुत अच्छा व्यायाम है| इसलिए गठिया रोगी के लिए तो यह बहुत ही अच्छा व्यायाम है| इसे करते वक्त शरीर की मुद्रा पर्वत के समान दिखती है इसलिए इसे पर्वतासन कहा जाता है|

इसे करने के लिए किसी साफ़ समतल जगह पर दरी बीछाकर खड़े हो जाये| अब अपने हाथो को ऊपर कर ले| इसके बाद सांस लेते हुए अपने पंजो को ऊपर उठाये, कुछ सेकंड्स इसी मुद्रा में बने रहे फिर निचे आ जाये|

हलासन

हलासन आपके पीठ की मांसपेशियों से तनाव दूर करता है| इसे करने से कब्ज, गैस, खाने का ना पचना जैसी समस्या दूर होती है| इसे करने के लिए सबसे पहले अपने पीठ के बल लेट जाये फिर अपने पैरो को धीरे धीरे उठाये| आपको सांस लेते हुए अपने पैरो को उठाना है और 90 डिग्री तक ले जाना है|

इसके बाद सांस छोड़ते हुए अपने पैरो को 120 डिग्री तक ले जाने का प्रयत्न करे| इसे बाद अपने पंजो को भूमि से लगाए| कुछ देर इसी अवस्था में बने रहे फिर वापिस आ जाये|

इसके अतिरिक्त और भी कई आसन जैसे मयूरासन, वज्रासन, पश्चिमोत्तानासन भी बवासीर में फायदेमंद है|

Sponsored

;