रोजाना घर पर करें ये 5 एक्‍सरसाइज, भूख के साथ बढ़ेगा वजन

KayaWell Icon

Weight Gain
Exercise

जिस प्रकार से जीवित रहने के लिए जीवों को आक्‍सीजन की जरूरत पड़ती है उसी प्रकार से स्‍वस्‍थ रहने के लिए व्‍यायाम जरूरी है। बिना एक्‍सरसाइज के स्‍वस्‍थ शरीर की कल्‍पना नहीं की जा सकती है। इससे शरीर का बैलेंस सही रहता है। इसके अलावा शरीर की संपूर्ण जैविक क्रियाएं सुचारू रूप से चलती है। यहां हम आपको 5 ऐसी एक्‍सरसाइज के बारे में बता रहे हैं जो आपको बीमारियों से बचाएगी साथ ही उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनका वजन कम है और जिन्‍हें भूख न लगने की शिकायत रहती है। 

1. पुशअप्‍स


पुश-अप्स सामान्‍य एक्सरसाइज में से एक हैं। पुश-अप न सिर्फ आपके सीने को मजबूत बनाता है बल्कि यह आपके एब्स, ट्राइसेप्स, कंधे और धड़ को मजबूत व अच्छा बनाने के लिए काम करता है। आइये जानें क्या है पुश-अप वर्कआउट और यह कैसे आपकी बॉडी को मजबूत और आकर्षक बनाता है। चेस्ट, कंधे और रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए रोज पुश-अप्स करें। पुश-अप्स‍ करने से सीना चौड़ा भी होता है। यह सांसों की बीमारियों को भी दूर करता है।



2. पुल-अप


पुल-अप एक्सरसाइज बेहतरीन बॉडी वेट एक्सरसाइज में से एक है। यह अपने आप में एक कंप्लीट एक्सरसाइज है, जो शरीर के कई अलग अलग हिस्सों पर प्रभावी तरीके से काम करती है और उन्हें मजबूत और शेप्ड बनाती है। लेकिन इस एक्सरसाइज के बेहतर परिणाम पाने के लिए इसे सही ढ़ंग से करना जरूरी होता है। 



3. स्क्वैट्स


स्क्वैट्स एक्सरसाइज कई सारी मांसपेशियों पर एक साथ काम करती है। फ्री स्क्वैट्स ख़ासतौर पर आपकी कमर घुटनों और पैर की मांसपेशियों के लिए बहुत लाभकारी होती है। इसे करने के लिए सीधे खड़े हो और पैरों के बीच में थोड़ा अंतर रखें। दोनों हाथों को उठाएं और अपने कंधों के सामने ले आएं। अब घुटनों पर हल्का भार देते हुए ठीक उसी तरह बैठने का प्रयास करें जैसे आप कुर्सी पर बैठते हैं। अब कमर सीधी रखें और फिर सीधे खड़े हो जाएं। 30 से 60 सेकंड तक इस प्रक्रिया को दोहराएं। 



4. डेड लिफ्ट


डेड लिफ्ट एक कमाल की हैवी वेट एक्सरसाइज है। इसे करते समय बार को कंधों की चौड़ाई के बराबर पकड़ें और सीधे खड़े हों और पीछे की ओर न झुकें। इस कसरत में आप वेट को सीधे नहीं उठाते हैं। इसमें वेट बॉडी का एक पार्ट बन जाता है और आप बॉडी को उठाते हैं और साथ में वेट ऊपर आता है। इसे करते में लगभग सारी ताकत कमर और कंधों से लगती है। इसके तीन सेट और पांच से छह रैप लगाएं।



5. ट्राइसेप्स डिप्स


बाहों को मजबूत बनाने के लिए ट्राइसेप्‍स डिप्‍स कीजिए। इसे करने के लिए अपने दोनों हाथों को शरीर के पीछे की तरफ बांधते हुए और अपने पैरों को कुर्सी के सामने सीधे थोड़ी दूरी पर रखते हुए कुर्सी के किनारे पर बैठें। पैरों को सीधे रखते हुए, कुर्सी को थोड़ा ऐसे घुमाएं ताकि आप अपने शरीर को अपनी भुजाओं से नियंत्रित कर सकें और धीरे धीरे अपनी कोहनी को 90 डिग्री कोण पर ले जाएं। अब अपनी कोहनियों की मांसपेशी को फैलाते हुए वापस अपना शरीर उठाएं। प्रारंभ में, अपने घुटनों को मोड़ते हुए पैरों को फर्श पर सीधा रखें।

;