हड्डीयों से संबंधित बीमारियों को दूर करनें के लिए, खाएं संतुलित आहार और रोजाना योग करें

KayaWell Expert
  3/7/2019 12:00:00 AM

बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान व बढ़ती उम्र में हड्डी व जोड़ों की समस्याएं बढ़ रही हैं। पुरानी चोट भी दर्द का एहसास करा रही है। आर्थराइटिस, ओस्टियोपोरोसिस, सर्वाइकल, साइटिका जैसी बीमारियां आम हो गई हैं। 

उम्र 62 साल है। पैरों, घुटनों व कंधों में दर्द रहता है:-

♦ घुटनों में ऑस्टियो आर्थराइटिस के लक्षण हैं। दवा व व्यायाम के साथ रहन-सहन में एहतियात बरत कर समस्या खत्म हो जाएगी।

यह भी पढ़ें :- आर्थराइटिस के दर्द से कैसे पायें छुटकारा

सुबह उठते ही एड़ी सूज जाती है। चलने पर दर्द होता है:-

♦ इस बीमारी को केलकेनियल स्पर या प्लांटर फेशियाइटिस कहते हैं। इसमें हड्डी बढ़ जाती है। विशेषज्ञ से मिलकर एक्स-रे कराएं कि कहां समस्या है?

कमर, उल्टे पैर व सीधे हाथ में दर्द रहता है। समस्या बढ़ती जा रही है:-

♦ यह सर्वाइकल स्पॉंडलाइसिस बीमारी के लक्षण हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ से मिलकर जांच व इलाज कराएं।

घुटनों में दर्द रहता है। सीढिय़ां नहीं चढ़ी जातीं। उठने-बैठने में समस्या है। घुटने के पीछे सूजन है:-

♦ मोटापा घटाकर घुटने के दर्द में आराम मिलेगा। सूजन की वजह बेकर सिस्ट में पानी भर जाना है, जिसे सीङ्क्षरज से निकाल दिया जाता है। विशेषज्ञ से मिलें।

यह भी पढ़ें :- सर्दियों में करें, गठिया के दर्द को कम, जानें इसके कारण, लक्षण एवं इलाज

हाथ-पैरों समेत पूरे शरीर में दर्द रहता है। दर्द निवारक से ज्यादा आराम नहीं मिल पाता:-

♦ असंतुलित खानपान व बढ़ती उम्र में कैल्शियम व विटामिन डी की कमी हो जाती है। 60 हजार यूनिट वाली विटामिन डी की टेबलेट सप्ताह में एक बार व कैल्सियम की टेबलेट सुबह-शाम लें।


Arthritis
Back Ache
Back pain
Cystic Fibrosis
Joint Pain
Knee Pain
Muscle Pain
Muscle
Bone and Joint
Obesity
Osteoporosis
Cervical Cancer

Comments