बादाम खाने के आश्‍चर्यजनक लाभ

KayaWell Icon
बादाम खाने के आश्‍चर्यजनक लाभ
452 Views
बादाम खाने के फायदे और नुकसान, क्या बादाम खाने से दिमाग तेज होता है
KayaWell Expert

स्वस्थ‍ रहने के लिए प्रतिदिन बादाम का सेवन करें। बादाम में प्रोटीन, वसा, विटामिन और मिनेरल पर्याप्त मात्रा में होते हैं, इसलिए यह स्वास्‍थ्‍य के लिए तो अच्छा है ही, त्वचा और बालो के लिए भी अच्छा है। बादाम में मौजूद पोषक तत्व याद्दाश्त बढ़ाने का भी काम करते हैं।

सूखे मेवों में बादाम को एक महत्त्वपूर्ण मेवा माना जाता है। प्रोटीन और ओमेगा 3 जैसे कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर ये फल बहुत ही लाभ दायक है। इसका सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है।

बादाम खाने के तरीके, फायदे, नुकसान आदि बादाम से जुड़ी सारी बातें

इस लेख में हम जानेंगे बादाम खाने के फायदे, खाने के तरीके और क्या इसके सेवन से कोई नुकसान है, आदि बादाम से जुड़ी कई सारी बातों के बारे में -



1) बादाम क्या है

बादाम वास्तव में इसके पेड़ में लगने वाले फल के बीज को कहते हैं, जो सूखे मेवे के नाम से भी जाना जाता है। विशेष कर कैलिफोर्निया में बादाम बड़े तादाद में पैदा की जाती है। लगभग 28 ग्राम में 180 केलोरी ऊर्जा होती है। इसमें लगभग तीन चौथाई भाग फैट से मिलता है, शेष में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट जैसे तत्व मौजूद रहते हैं। 

2) बादाम के पोषण तथ्य

बादाम, जिसे हम उपयोग करते हैं, वो कोई फल न होकर उसका बीज है। बादाम बाजार में सूखे मेवे या ड्राई फ्रूट के नाम से बिकते हैं। 

  • इसमें ओमेगा थ्री फैट, कम कार्बोहाइड्रेट, और उच्च प्रोटीन पाया जाता है। 

  • शुगर रोगियों के लिए बादाम से बना केक उपयोग में लिया जाता है।

  • इसमें वसा यानी फैट तीन प्रकार के पाए जाते हैं, एकल असंतृप्त, बहु असंतृप्त और ओमेगा थ्री फैटी एसिड, जो कि गुड फैट होता है।

  • इसके सेवन से हृदय रोगों की आशंका कम हो जाती है। बेड कोलेस्ट्रोल को कम करता है। 

  • फायबर की अच्छी मात्र पाई जाती है, जो पाचन सुधारने में मदद करती है। 

  • इसमें सोडियम नहीं होता जिससे हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लाभ दायक है। 

  • इसके अलावा बादाम पोटेशियम, आयरन, मैग्निसियम, विटामिन ई, कैल्सियम, फास्फोरस  जैसे तत्वों की स्त्रोत होती है।

3) बादाम कहां पाया जाता है

दुनियाभर में उत्पादन होने वाली बादाम में अमेरिका सबसे प्रमुख देश है। इसमें भी केलिफोर्निया राज्य देश अमेरिका का 99 प्रतिशत बादाम उत्पादन करता है। इसके अलावा अन्य प्रमुख बादाम उत्पादक देशों में – ऑस्ट्रेलिया, तुर्की, चिली, यूरोपियन यूनियन, चीन, भारत हैं। 

4) बादाम खाने के स्वास्थ्य लाभ

बादाम के सेवन से जुड़े कई सारे स्वास्थ्य लाभ हैं। बादाम के नियमित सेवन से कई सारे रोगों की संभावनाएं कम हो जाती है। आइये जानते हैं, बादाम खाने के फायदे : 


  • हृदय के लिए बादाम बहुत फायदे मंद है। रोजाना 5 भीगे हुए बादाम खाने से दिल का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इसमें खराब कोलेस्ट्रोल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रोल को बढ़ाने की शक्ति होती है।

  • प्रोटीन और फायबर का प्रचुर स्त्रोत है। इसके खाने से भूख कम लगती है, जिससे आप अनावश्यक रूप से अस्वास्थ्यकर भोजन नहीं कर पाते।

  • मेटाबोलिज्म को तेज़ करता है और मोटापे को घटाने में मदद करता है।

  • इसमें विटामिन ई अच्छी खासी मात्रा में पाया जाता है, जिससे आपकी त्वचा और बालों को पर्याप्त पोषण मिलता है। साथ ही विटामिन ई दिमाग की कार्यशक्ति के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। बादाम इसकी पूर्ति करती है।

  • भीगे हुए बादाम खाने से पाचन शक्ति तो बेहतर होती ही है, साथ में पोषक तत्वों के पाचन और अवशोषण में भी ये मदद करते हैं।

  • डायबिटीज नियंत्रण के लिए बादाम एक बहुत फायदेमंद पोषक तत्व है। फैट, विटामिन, फाइबर जैसे तत्व टाइप 2 डायबिटीज को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। 

5) गर्भावस्था में बादाम खाने के फायदे

गर्भावस्था यानी प्रेगनेंसी के दौरान बादाम आदि पोषक तत्वों का सेवन आवश्यक माना जाता है। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को विशेष पोषण की आवश्यकता होती है, जिसे पूरा करने के लिए बादाम खाना आवश्यक है। 

  • बादाम आयरन, कै‍ल्शियम, फोलिक एसिड और फाइबर के अच्छा स्त्रोत है। गर्भावस्था के दौरान इनका सेवन बहुत जरुरी हो जाता है। 

  • हालांकि इसमें मौजूद फाईटिक एसिड अन्य खनिजों के पोषण को रोक सकता है, इसलिए इसका ज्यादा मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। 

  • रातभर बादाम भिगोकर खाने से इसका फाईटिक एसिड निकल जाता है और फोस्फोरस बनता है जो हड्डियों के लिए लाभप्रद है।

  • सुबह और शाम दोनों समय आप बादाम खा सकते हैं लेकिन वो बारह घंटे भीगे हुए होने चाहिए। इनका छिलका उतारकर खाएं। छिलके सहित बादाम खाने के फायदे उतने नहीं हैं जितने छिलके उतारकर खाने से होते हैं।

  • एक बार में पांच से सात बादाम ही खाएं। कठोर शारीरिक व्यायाम या श्रम करने वाले लोग अधिक भी ले सकते हैं, इसके लिए आप किसी अच्छे डाइटीशियन से सलाह लें।

6) बादाम खाने का सबसे अच्छा समय क्या है

बादाम खाने के लिए आप इसको आप रात भर भिगो कर रखें और सुबह छिलके उतारकर दूध के साथ खाएं। भिगोकर खाने से इसका फाईट एसिड निकल जाता और बादाम से अधिक पोषण मिलता है।


7) बादाम के बारे में कुछ रोचक और महत्वपूर्ण तथ्य

आइये जानते हैं बादाम के बारे में रोचक और महत्वपूर्ण बातें - 

  • बादाम विटामिन ई, जिंक, फास्फोरस, कैल्सियम, मैग्निशियम, और ओमेगा 3 फैटी एसिड से प्रचुर है। 

  • इसमें फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है और एमिनो एसिड, कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होने के कारण  पाचन, सिर दर्द, तनाव, खुजली आदि में लाभदायक है। 

  • बादाम खराब कोलेस्ट्रोल को दूर करता है।

  • क्या आपको बादाम का साइंटिफिक इसका नाम प्रूनुस डल्शिस, प्रूनुस अमाइग्डैलस है।

  • बादाम की सभी किस्मों में अमेरिका कैलिफोर्निया की बादाम सबसे अच्छी मानी जाती है । 

  • बादाम को आडू परिवार का हिस्सा माना जाता है। 

  • ड्राईफूट का राजा बादाम ही कहलाता है।  इसमें  बहुत अच्छी मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। 

  • आप एक दिन में 20 से 25 बादाम खा सकते हैं। इससे मोटापा से बचा जा सकता है। 

  • रोज कम से कम 5 बादाम खाने वाले व्यक्ति को हार्ट अटैक का खतरा पचास प्रतिशत तक कम हो जाता है। 

  • दुनिया के बादाम उत्पादन का 80 प्रतिशत केवल कैलिफोर्निया करता है। 

  • क्या आपको पता है, बादाम को हाथो से नहीं तोड़ा जाता, इसके लिए ट्री शेकर मशीन आती है, जो बादामों को गिरा देती है। 

  • बादाम की सबसे लोकप्रिय और बिकने वाली किस्म नॉनपेरिल है। 

8) क्या खाना चाहिए गीले बादाम या सूखे बादाम

भीगे बादाम खाने चाहिए, ये पचाने में आसान होते हैं। सूखे बादाम भूख रोक सकते हैं, क्यूंकि इसमें फाईट एसिड पाया जाता है, जो अन्य पोषण को रोक सकता है जबकि भिगोकर खाने से ये एसिड फास्फोरस में बदल जाता है। फोस्फोरस हड्डियों और पाचन में सहायक होता है। 

9) अधिक बादाम खाने के दुष्परिणाम

बादाम खाने के फायदे और नुकसान दोनों हो सकते हैं, अगर इसे सही मात्रा में सेवन नहीं किया जाये तो। बादाम गर्म तासीर का फल है और फाइबर का प्रचुर स्त्रोत है। अधिक मात्रा में सेवन से पेट में गैस, बदहजमी, दस्त, कब्ज आदि समस्याएं हो सकती है। किडनी रोग से ग्रसित रोगियों के लिए भी अधिक बादाम का सेवन नुक्सान कर सकती है। बादाम को भिगोकर ही खाना चाहिए और वो भी सीमित मात्रा में। 

10) निष्कर्ष

अपनी पोषण क्षमता के कारण बादाम सर्वश्रेष्ठ और लोकप्रिय सूखा मेवा है। प्रत्येक व्यक्ति को रोज कम से कम भीगे हुए पांच बादाम छिलके उतारकर खाने चाहिए। जो लोग जिम जाते हैं और शारीरिक परिश्रम करते हैं वो इससे अधिक भी ले सकते हैं, लेकिन अधिक मात्रा में सेवन आपको हानिकारक भी हो सकता है।   


Affiliate Disclosure: This post may contain affiliate links. This means I may receive a commission or income if you purchase the product I promote. As an affiliate, I earn from qualifying purchases. You can read my full disclaimer here.

 

Disclaimers for Kayawell: All the information on this website - www.kayawell.com - is published in good faith and for general information purposes only. Kayawell does not make any warranties about this information's completeness, reliability, and accuracy. Any action you take upon the information you find on this website (Kayawell) is at your own risk. Kayawell will not be liable for any losses and/or damages in connection with the use of our website.

 

 

Sponsored

Comments