Book Your Appointment Now: WhatsApp +91 9251813976
Book Your Appointment Now: WhatsApp +91 9251813976
Book Your Appointment Now: WhatsApp +91 9251813976
Book Your Appointment Now: WhatsApp +91 9251813976
Book Your Appointment Now: WhatsApp +91 9251813976

भूख ना लगना इस खतरनाक बीमारी का संकेत हो सकता है…

KayaWell Expert
  5/8/2018 12:00:00 AM

नई दिल्ली: पसंदीदा खाना सामने रखा है और आपका पेट उसे खाने की इजाजत नहीं दे रहा, यानी कि आप भूख न लगने वाली बीमारी से गुजर रहे हैं तो ये खतरनाक हो सकता है। इस समस्या को ज्यादा दिन तक नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। डाइटिशियन हिमांशी शर्मा का कहना है कि यदि भूख न लगने की स्थिति कुछ हफ्तों से ज्यादा रहती है, तो इससे ‘एनोरेक्सिया नर्वोसा’ हो सकता है। भूख न लगने की समस्या आमतौर पर अस्‍थायी होता है।

ऐसा कई बार चिंता, तनाव के कारण भी होता है। साथ ही मेडिकल समस्‍याएं जैसे बैक्‍टीरियल संक्रमण, लिवर की समस्‍या, हेपेटाइटिस, डिमेंशिया आदि भी भूख में कमी का कारण होती हैं।

इन आसान उपायों को अपनाकर आप अपनी भूख को बढ़ा सकते हैं…

योजना बनाएं- भूख लगे, इसके लिए अपने खाने का समय निर्धारित करें। भोजन करने की योजना बनाएं, ताकि आपको खाने का समय याद रहे। यह योजना आपके लिए व्यस्त दिनों में भी सहायक हो सकता है।

कई चरणों में खाएं- कम भूख लगने की स्थिति में दिन में ज्यादा भोजन करना कठिन होता है। ऐसे में आप भोजन पांच से छह चरणों में करें। इससे भूख में सुधार होगा।

व्यायाम करें- व्यायाम के साथ, ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने के लिए अधिक कैलोरी जलती है। शरीर में कैलोरी की खपत और उसकी प्रतिपूर्ति के फलस्वरूप भूख बढ़ जाती है। व्यायाम भूख को सुधारने में काफी मददगार साबित हो सकता है।

उच्च कैलोरी ड्रिंक पिएं- जिन लोगों को वास्तव में भूख नहीं लगती है, वे अपनी ऊर्जा स्तर बरकरार रखने के लिए हाई कैलोरी ड्रिंक पिएं। उच्च कैलोरी प्राप्त करने के लिए प्रोटीन से समृद्ध पेय पदार्थों को चुनें।

पोषक तत्वों से भरपूर हो भोजन- उन खाद्य पदार्थों का चुनाव करें, जिनमें पोषक तत्वों और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। जड़ी-बूटियों, अदरक आदि के उपयोग से भूख बढ़ती है। भोजन करने से पहले या उसके दौरान पानी पीने से बचें।

Depression
Fatty Liver Disease
Fungal Infections
Men's Health
Stress
Fitness

Comments