ये पोषक तत्व, हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत उपयोगी हैं

KayaWell Expert
  1/18/2019 12:00:00 AM

हमारा शरीर हड्डियों से बना होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हड्डियों का मजबूत और स्वस्थ होना बेहद जरुरी होता है। थोड़ी सी लापरवाही आपकी हड्डियों को कमजोर बना सकती है। इसलिए इन्हे स्वस्थ बनाना बेहद जरुरी होता है। कुछ पोषक तत्वों का सेवन आपकी हड्डियों को मजबूत बना सकता है। तो आइए आपको उन खाद्य पदार्थों के बारे में बताते हैं जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

प्रोटीन:-

प्रोटीन का सेवन शरीर में मौजूद कैल्शियम का इस्तेमाल करने में मदद करता है। प्रोटीन का सेवन करने के लिए प्रोटीनयुक्त फूड्स का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप अंडे और सोया का सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े - कैल्शियम की प्रचुर मात्रा के लिए करें इनका सेवन, हड्डियां बनेंगी मजबूत

कैल्शियमयुक्त फूड्स:-

हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाने के लिए कैल्शियम बेहद जरुरी होता है। हालांकि अत्यधिक कैल्शियम  का सेवन आपकी हड्डियों के लिए हानिकारक हो सकता है। आपको अपनी डाइट में सही मात्रा में कैल्शियम का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप हरी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं यह शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ा देता है। इसके लिए आप उबली हुई हरी सब्जियों का सेवन करें।


विटामिन सी:-

विटामिन सी शरीर को कैल्शियम अवशोषित करने में मदद करता है। अधिकतर कैल्शियम का सेवन वेस्ट हो जाता है क्योंकि आप डाइट से कैल्शियम को अवशोषित नहीं कर पाते हैं। विटामिन सी के लिए आप संतरा, आम, टमाटर और अनानास का सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े - खाएं ये आहार तो रहेगीं मांसपेशियां स्वस्थ

विटामिन डी:-

शरीर में उचित मात्रा में विटामिन डी  आपकी हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके लिए विटामिन डी से युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। आप हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सूप का सेवन कर सकते हैं।


Men's Health
Muscle Strain
Muscle
Bone and Joint

Comments