KayaWell

बस फॉलो करें ये 9 हेल्थ टिप्स, तेजी से घटेगा मोटापा

KayaWell Expert
  1/19/2019 12:00:00 AM

बढ़ता वजन आज हर तीसरे व्यक्ति की समस्या बन गया है। मोटापा ना सिर्फ पर्सनैलिटी पर असर डालती है बल्कि यह कई बीमारियों को न्यौता भी देता है। लोग वजन घटाने के लिए ना जाने क्या-क्या करते हैं लेकिन इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरत जीवनशैली में खास बदलाव करने की है। स्वस्थ खान-पान व नियमित व्यायाम के अलावा आप कुछ आदतें अपनाकर बढ़ते वजन पर काबू पा सकते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं बिना डाइटिंग के तेजी से वजन घटाने के लिए आपको किन टिप्स को फॉलो करना चाहिए।

मोटापा घटाने के लिए 10 अच्छी आदतें:-

(1) हर दिन 3-4 लीटर पिएं पानी:-


वजन घटाने के लिए सबसे जरूरी है कि आप दिनभर में कम से कम 3-4 लीटर पानी पिएं। इससे शरीर के विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं और मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। साथ ही भरपूर मात्रा में पानी पीने से खाना भी अच्छी तरह पचता है, जिससे वेट लूट करने में मदद मिलती है। इसके अलावा भोजन करने के कम से कम 1 घंटे पानी पिएं।

(2) सलाद का करें सेवन:-



दिनभर में आप जितनी बार भी भोजन करते हैं इसके साथ सलाद जरूर खाएं। आप चाहे तो सलाद को स्नैक्स के रूप में भी खा सकते हैं। अपने सलाद में गाजर, खीरा, चुकंदर, ककड़ी और चने आदि को शामिल करें।

यह भी पढ़े - मोटापा कम करने का साधारण उपाय

(3) खाने के बाद 15 मिनट जरूर टहलें:-



दोपहर का लंच हो या रात का डिनर, खाने के बाद कम से कम 15 मिनट जरूर टहलें। इससे खाना अच्छी तरह डाइजेस्ट होगा और आपको वजन घटाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा खाना खाने के तुरंत बाद सोना, लेटना या बैठकर काम करने से बचे। इससे मोटापा तेजी से बढ़ता है। इसके अलावा अगर आपने भोजन में कैलोरी की अधिक मात्रा ली है तब तो आपको सैर जरूर करनी चाहिए।

(4) जंक फू्ड्स न खाएं:-



कुछ लोग रोज बाहर का जंक फूड खाना शुरू कर देते हैं लेकिन इससे ना सिर्फ मोटापा बढ़ता है बल्कि यह कई बीमारियों को भी जन्म देता है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप चॉकलेट, केक, टॉफी और आइस्‍क्रीम आदि का सेवन करने से बचे।

(5) ओवरइटिंग से बढ़ता है वजन:-



सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन है। इसी से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और शरीर को दिनभर एनर्जी मिलती है, जिससे आप पूरा दिन अच्छे से काम करते हैं। साथ ही इसेस वजन भी कंट्रोल में रहता है। वहीं बेक्रफास्ट ना करने वाले लंच से पहले स्नैक्स का सेवन कर लेते हैं, जोकि वजन बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में अगर आप सच में वजन घटाता चाहते हैं तो सुबह का नाश्ता करना ना भूलें।

(6) सुबह उठकर पिएं गुनगुना पानी:-



सुबह उठकर गुनगुना पानी पीने से मेटाबॉलिज्म व पाचन क्रिया ठीक रहती है। साथ ही इससे शरीर के विषैले टॉक्सिन भी बाहर निकल जाते हैं, जो वजन घटाने के लिए बहुत जरूरी है। वैसे आप चाहते तो नॉर्मल पानी भी पी सकते हैं लेकिन गुनगुना पानी पीने से ज्यादा फायदा मिलेगा।

(7) खाना खाने के बाद तुरंत कभी न सोएं:-



बहुत से लोग भोजन करने के तुरंत बाद सो जाते हैं जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। रात को सोने से करीब डेढ़ से दो घंटे पहले भोजन करना चाहिए। साथ ही भोजन करने के बाद 15 मिनट टहलना भी चाहिए।

(8) कम खाएं मीठी चीजें:-



वजन कंट्रोल करना चाहते हैं तो मीठी चीजें व शुगर से दूरी बनाएं। मीठी चीजों में बहुत ज्यादा कैलोरी होती है, जो शरीर में चर्बी बढ़ाती है इसलिए इससे परहेज करें। साथ ही नमक का भी कम सेवन करें।

यह भी पढ़े - क्या है मोटापा, किन-किन बीमारियों का होता है खतरा, क्या हैं बचाव के उपाय...

(9) रोज जरूर करें एक्सरसाइज:-



वजन कम करने और स्वस्थ रहने के लिए रोज थोड़ी एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। कोशिश करें कि आप हफ्ते में कम से कम 150 मिनट व्यायाम कर सकें। शुरूआत में आप हल्की-फुल्की एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसके अलावा एक्सरसाइज से पहले वॉर्मअप जरूर करें क्योंकि इससे शरीर खुल जाता है और आप आराम से कसरत कर पाते हैं।


Metabolism (Increase)
Metabolism and Nutrition
Obesity
Exercise
Diet/weight Loss

Comments